Search
Close this search box.

शिवपुर एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल, प्राचार्य सहित शिक्षकों की पदस्थापना में बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुर एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल, प्राचार्य सहित शिक्षकों की पदस्थापना में बदलाव

अंबिकापुर। शिवपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं की शिकायतों और विद्यालय की व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों के बीच प्रशासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक आदेश के तहत विद्यालय के प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक प्राचार्य पद से हटाकर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, अंबिकापुर में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं विद्यालय में पदस्थ पीजीटी अंग्रेजी प्रतीक्षा त्रिपाठी को विद्यालय के प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है। प्रशासन की ओर से उन्हें विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पीजीटी हिन्दी अरविंद अशोक तिग्गा को शिवपुर एकलव्य विद्यालय से कार्यमुक्त करते हुए उनकी मूल पदस्थापना एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मैनपाट में भेजा गया है।

इसके अलावा विद्यालय की छात्रावास अधीक्षक आयुषी सोनी के विरुद्ध शासकीय कार्य में कथित लापरवाही एवं उदासीनता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे निर्धारित अवधि में अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बदलावों को विद्यालय की शैक्षणिक एवं छात्रावास व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अब नए प्राचार्य के नेतृत्व में विद्यालय की व्यवस्थाओं और छात्राओं की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें

एकलव्य विद्यालय पहुंचा भाजपा बतौली मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने भरत सिंह सिसोदिया ने छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा, त्वरित समाधान के लिए समस्याओं से अवगत कराया प्राचार्य को

एकलव्य विद्यालय पहुंचा भाजपा बतौली मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने भरत सिंह सिसोदिया ने छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा, त्वरित समाधान के लिए समस्याओं से अवगत कराया प्राचार्य को