

एकलव्य विद्यालय पहुंचा भाजपा बतौली मंडल का प्रतिनिधिमंड ने भरत सिंह सिसोदिया ने छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा, त्वरित समाधान के लिए समस्याओं से अवगत कराया प्राचार्य को
अम्बिकापुर। शिवपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा पैदल अंबिकापुर पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराने के मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के निर्देशन में भाजपा मंडल बतौली का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विद्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास की सुविधाओं, बिजली व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर छात्राओं से चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय का संचालन सही ढंग से हो रहा है। पिछले कुछ माह से बिजली व्यवस्था को लेकर परेशानी थी, लेकिन इस संबंध में उन्होंने अब तक कोई शिकायत नहीं की थी।
प्रतिनिधिमंडल ने छात्राओं से चर्चा के बाद विद्यालय प्रबंधन से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्राओं से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्राओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान प्राचार्य को समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर प्राचार्य ने तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और आवासीय सुविधाओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उद्देश्य किसी संस्था या व्यक्ति पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
प्रतिनिधिमंडल में मंडल बतौली अध्यक्ष आशीष गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, नरेंद्र पैकरा, विश्वनाथ यादव, प्रदीप मिश्रा, ईश्वर यादव, अनिमेष अग्रवाल, सूरज बहादुर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ










