

हनुमान मंदिर में भक्त ने चढ़ाया करीब 11 लाख रुपये का स्वर्ण मुकुट, मनोकामना पूर्ण होने पर जताई आस्था
बतौली, सरगुजा। बतौली क्षेत्र के लमगांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में एक हनुमान भक्त ने करीब 11 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट चढ़ाकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। पत्थलगांव निवासी इस भक्त ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए हनुमान जी को यह मुकुट अर्पित किया।
जानकारी के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पत्थलगांव निवासी हनुमान भक्त लमगांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे थे। उस समय वे व्यक्तिगत समस्या को लेकर काफी परेशान थे। उन्होंने मंदिर में हनुमान जी के समक्ष मन ही मन अपनी परेशानी रखी और संकट दूर होने की प्रार्थना की।
भक्त के अनुसार, कुछ ही महीनों में उनकी परेशानी दूर हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी और हनुमान जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मंदिर पहुंचकर गुप्त रूप से करीब 11 लाख रुपये का स्वर्ण मुकुट हनुमान जी को अर्पित किया।
भक्त द्वारा अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। मंदिर में स्वर्ण मुकुट अर्पित किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में भी आस्था और उत्साह का माहौल है।
श्री भीमसेन सेवा समिति ने हनुमान जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भक्त की मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्नता जाहिर की। समिति ने बजरंगबली से प्रार्थना की कि भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा उनके परिवार पर सदैव हनुमान जी की कृपा बनी रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ











