Search
Close this search box.

जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, बतौली के 5 शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर लौटने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, बतौली के 5 शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर लौटने के निर्देश

अंबिकापुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विकासखंड बतौली के पांच शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं। संबंधित शिक्षक लंबे समय से विभिन्न प्री-मैट्रिक छात्रावासों में अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे।

जारी निर्देश के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को छात्रावास का प्रभार नियमानुसार हस्तांतरित कर अपने मूल विद्यालय में तत्काल जॉइनिंग करने के लिए कहा गया है।

मूल पदस्थापना पर भेजे गए शिक्षक:

श्री नरेन्द्र बनवासी, सहायक शिक्षक एल.बी., प्राथमिक शाला मुर्ताडांड, संकुल केंद्र गोविंदपुर।

श्रीमती नेहा सरदार, सहायक शिक्षक एल.बी., प्राथमिक शाला बांसाझाल, प्री-मैट्रिक छात्रावास घुटरापारा (बोदा)।

श्री अभ्रक राम पैकरा, शिक्षक एल.बी., माध्यमिक शाला बिलासपुर, प्री-मैट्रिक छात्रावास बिलासपुर।

श्री गुलेन्द्र राम भगत, शिक्षक एल.बी., माध्यमिक शाला कदमहुआ, प्री-मैट्रिक छात्रावास सरमना।

श्री सवल साय पैकरा, प्रधान पाठक (प्राथमिक), प्राथमिक शाला नयाबांध, प्री-मैट्रिक छात्रावास मंगारी।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित शिक्षक अपने मूल पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा आदेश का पालन सुनिश्चित करें। विभाग की इस कार्रवाई को शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक अनुशासन और विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें