Search
Close this search box.

डीह कोरवा का नाम पहाड़ी कोरवा सर्वे सूची में जोड़ने का विरोध ब्लॉक स्तरीय पहाड़ी कोरवा समाज कल्याण समिति बतौली ने जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीह कोरवा का नाम पहाड़ी कोरवा सर्वे सूची में जोड़ने का विरोध ब्लॉक स्तरीय पहाड़ी कोरवा समाज कल्याण समिति बतौली ने जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन

बतौली, सरगुजा। ब्लॉक स्तरीय पहाड़ी कोरवा समाज कल्याण समिति, विकासखंड बतौली जिला सरगुजा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2026 की पहाड़ी कोरवा सर्वे सूची में डीह कोरवा समाज के लोगों का नाम जोड़े जाने का कड़ा विरोध किया गया है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरवा समाज दो अलग-अलग शाखाओं — पहाड़ी कोरवा एवं डीह कोरवा — में विभाजित है, जिनकी बोली-भाषा, परंपरा एवं सामाजिक रीति-रिवाज अलग-अलग हैं। पहाड़ी कोरवा समाज का कहना है कि दोनों समुदायों के बीच वैवाहिक संबंध एवं सामाजिक परंपराएं भी भिन्न हैं, इसलिए दोनों को एक ही श्रेणी में शामिल करना उचित नहीं है।

समिति के अनुसार जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों के डीह कोरवा लोगों का नाम पहाड़ी कोरवा सर्वे सूची 2026 में जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है, जिसका पहाड़ी कोरवा समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे गलत बताते हुए मांग की है कि पहाड़ी कोरवा सर्वे सूची में केवल वास्तविक पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों का ही नाम शामिल किया जाए।

समिति के अध्यक्ष नईह राम ने कहा कि पहाड़ी कोरवा समाज अपनी पहचान, भाषा और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए संघर्षरत है तथा किसी भी प्रकार की गलत सर्वे प्रक्रिया स्वीकार नहीं करेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में भाषा संरक्षक नानसाय सहित समाज के सदस्य भोला राम, नंदेश्वर, चांदेश्वर, बुधकुंवर एवं संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए सर्वे सूची में संशोधन किया जाए।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें