Search
Close this search box.

सीतापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, कड़ी सजा की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, कड़ी सजा की मांग

 

अरूणा सिंह ने कहा-दोषियों को मिले सख्त सजा, भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने आरोपियों की पैरवी से किया इनकार

 

सीतापुर थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2025 को एक शादी समारोह में शामिल होने गई बेटियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस गंभीर घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी पीड़ितों के गांव पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरूणा सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहड़े, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैंकरा, मंडल अध्यक्ष राजापुर भगत सिंह, महामंत्री सुदर्शन सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजापुर दूर्गावती कश्यप, मैनपाट की बबली और अजजा मोर्चा राजापुर के लहरूराम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों से चर्चा कर घटना की वास्तविक स्थिति जानी और उन्हें हरसंभव सहायता व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर अरूणा सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों के लिए सख्त संदेश जाए।

उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी का विधि प्रकोष्ठ भी इस मामले में सक्रिय है और अधिवक्ताओं ने इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है।

भाजपा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें