Search
Close this search box.

ग्रीष्मकालीन विशेष अभियान शुरू: पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त, महिला हैंडपंप मेकेनिकों की अहम भूमिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रीष्मकालीन विशेष अभियान शुरू: पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त, महिला हैंडपंप मेकेनिकों की अहम भूमिका

अंबिकापुर / ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अंबिकापुर द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अभियान की विशेषता यह है कि महिला हैंडपंप मेकेनिकों द्वारा भी युद्धस्तर पर हैंडपंपों की मरम्मत एवं संधारण कार्य किया जा रहा है। इससे विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य संभव हो रहा है और स्थानीय स्तर पर पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1916 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर पेयजल एवं हैंडपंप से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध पेयजल (हैंडपंप संधारण) पंजी में भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड अंबिकापुर में श्री मुकेश कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता (मो. 9425256478) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके मार्गदर्शन में अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा विकासखंडों में कार्य संचालित होगा।

सहायक नोडल अधिकारियों में सुश्री सीमा केहरी (मो. 7987287719), श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (मो. 7879299049), श्री श्रीकांत खिलाड़ी (मो. 9589087399) एवं सुश्री सुभद्रा सिंह (मो. 9165790095) शामिल हैं।

उपखण्ड सीतापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सीतापुर में श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता (मो. 9752135800) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके अधीन सीतापुर, बतौली एवं मैनपाट विकासखंडों में कार्य होगा।

सहायक नोडल अधिकारियों में श्री मनोज कुमार केंवट (मो. 9753693191) एवं श्री कपिल वर्मा (मो. 8770804910) शामिल हैं।

कंट्रोल रूम की स्थापना: जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अंबिकापुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां श्री साजन खुटे (मो. 9340949342) को प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कार्यपालन अभियंता स्तर पर सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जनसहभागिता पर जोर: विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ग्रीष्मकाल में पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर 1916 या नजदीकी जनपद पंचायत कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें