Search
Close this search box.

महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरम, अंबिकापुर में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरम, अंबिकापुर में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

अंबिकापुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अंबिकापुर में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। दोनों ही दलों ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह विधेयक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं कर रही है, बल्कि मौजूदा सीटों पर तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल महिला आरक्षण के मुद्दे पर दोनों प्रमुख दलों के बीच टकराव और बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले समय में इस मुद्दे का राजनीतिक असर और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें