भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत ग्राम तरागी में सफल कार्यक्रम आयोजित
बतौली (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल बतौली द्वारा ग्राम तरागी बूथ में ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर भी ग्रामीणों के साथ सार्थक चर्चा की गई, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं एसटी मोर्चा के श्री देवनाथ सिंह पैकरा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गुप्ता, महामंत्री श्री शिव मंगल यादव, उपाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष श्री ठाकुर निषाद, कार्यसमिति सदस्य पवन गुप्ता, सुखसाय प्रजापति एवं पुरुषोत्तम विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष संजय नागेश, पूर्व सरपंच श्रीराम सिंह सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी की सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








