Search
Close this search box.

मुंगेली में महिला सब इंजीनियर ने लगाए प्रताड़ना और गलत संलग्निकरण के गंभीर आरोप, डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंगेली में महिला सब इंजीनियर ने लगाए प्रताड़ना और गलत संलग्निकरण के गंभीर आरोप, डिप्टी सीएम से लगाई गुहार
मुंगेली (छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला सब इंजीनियर ने विभागीय अधिकारियों पर प्रताड़ना और नियम विरुद्ध संलग्निकरण (Attachment) का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, ऋधर विभाग मुंगेली में पदस्थ महिला सब इंजीनियर सोनल जैन ने जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय एवं अन्य अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी कई भावुक पोस्ट साझा किए हैं, जिसमें अपने साथ हुई कथित अन्यायपूर्ण कार्रवाई का उल्लेख किया है।
महिला सब इंजीनियर सोनल जैन का कहना है कि बिना किसी ठोस आधार के जिला पंचायत के आदेश के माध्यम से उनका संलग्निकरण जनपद पंचायत मुंगेली से ऋधर डिवीजन कार्यालय मुंगेली में कर दिया गया। जब उन्होंने इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी मांगी, तो उन्हें मौखिक रूप से बताया गया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव के कारण की गई है।
सोनल जैन ने आरोप लगाया है कि इस निर्णय का विरोध करने पर उन्हें विभिन्न माध्यमों से राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संलग्निकरण आदेश के संबंध में विभाग से आधिकारिक जानकारी मांगने के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर महिला सब इंजीनियर ने न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर संलग्निकरण आदेश की प्रति साझा करते हुए इसे असंवैधानिक और नियम विरुद्ध बताया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनल जैन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से न्याय की गुहार लगाई है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है और महिला अधिकारी को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें