Search
Close this search box.

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सरस्वतीपुर बेवराडीह में विधायक ने किया जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर जताई चिंता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सरस्वतीपुर बेवराडीह में विधायक ने किया जनसंपर्क, मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर जताई चिंता

संवाददाता : प्रदीप मिश्रा

बतौली / विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल बतौली के ग्राम पंचायत बासेन के अंतर्गत आने वाले अत्यंत दुर्गम पहाड़ी एवं पहुंचविहीन क्षेत्र सरस्वतीपुर बेवराडीह में आज जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री रामकुमार टोप्पो पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अब तक कई पीढ़ियां बीत जाने के बावजूद कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था और ना ही यहां के विकास पर अपेक्षित ध्यान दिया गया।

ग्रामवासियों एवं ग्राम सरपंच के आग्रह पर विधायक श्री टोप्पो बिना किसी प्रोटोकॉल के देर रात क्षेत्र में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी इस क्षेत्र में सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है।

विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस क्षेत्र के लोगों से सीधे मिलने और उनकी समस्याएं जानने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वास दिलाया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जनपद अधिकारी को सचिव के विरुद्ध कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई करने को भी कहा।

जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा मंडल बतौली के मंडल अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री अनिमेष अग्रवाल, महामंत्री श्री विश्वनाथ यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक श्री टोप्पो ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें