




छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग में अहम नियुक्तियां, अंबिकापुर के संतोष दास बने प्रदेश स्तरीय मीडिया पैनलिस्ट


अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया विभाग के संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी द्वारा जारी नवीनतम सूची में प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्टों के नाम शामिल किए गए हैं। इस विस्तार के माध्यम से संगठन ने अनुभवी और युवा नेतृत्व को साथ लेकर मीडिया विभाग को सशक्त बनाने का प्रयास किया है।
जारी सूची में सरगुजा संभाग के लिए भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। अंबिकापुर के संतोष दास को प्रदेश स्तर पर मीडिया पैनलिस्ट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से सरगुजा संभाग को प्रदेश स्तर पर मीडिया मंचों में प्रभावी भागीदारी का अवसर मिलेगा।
पार्टी द्वारा प्रदेश सहसंयोजक के पद पर प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश स्तर पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए 10 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है। इनमें गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बैस, तौकीर रजा और उमेश धोरमोड़े शामिल हैं। ये सभी नेता विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की भी घोषणा की है, जो टीवी डिबेट और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस सूची में रामू नेताम, गोपाल बिष्ट, दयावंत घर बांहो, डॉ. अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा संगठन ने इन सभी नियुक्तियों के माध्यम से प्रदेश मीडिया विभाग को अधिक सक्रिय, प्रभावी और संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ











