Search
Close this search box.

चोरी के मामले में दो आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार, मशरूका बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चोरी के मामले में दो आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार, मशरूका बरामद

बतौली, जिला सरगुजा | दिनांक 07 मार्च 2026 जिला सरगुजा में चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में थाना बतौली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश गुप्ता, निवासी झरगवां मेन रोड, थाना बतौली ने दिनांक 07 मार्च 2026 को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 मार्च 2026 की शाम लगभग 6 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए थे। रात लगभग 10 बजे घर लौटने पर देखा कि घर के चैनल गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखने पर दो अज्ञात व्यक्ति आलमारी तोड़कर नगदी और जेवर निकाल रहे थे। प्रार्थी द्वारा सहायता के लिए बाहर जाने के दौरान दोनों आरोपी खिड़की और पीछे के दरवाजे से भाग निकले।

जांच करने पर एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा नगदी सहित लगभग 15 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों की तलाश की गई। सतत प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में

विवेक मरावी, पिता बिक्रम मरावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवरी डुमरपारा, थाना बतौली

मुकेश मरावी, पिता धनीराम मरावी, उम्र 20 वर्ष, निवासी देवरी डुमरपारा, थाना बतौली

शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से 8350 रुपये नगद, एक नग चांदी का पायल तथा एक जोड़ी बिछिया सहित लगभग 15 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और लोहे का डाई भी जप्त किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, डॉग स्क्वाड तथा थाना बतौली के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी सहित अन्य अपराधों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें