Search
Close this search box.

बनिया टिकरा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ शाला स्तरीय विज्ञान मेला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बनिया टिकरा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ शाला स्तरीय विज्ञान मेला

बतौली | सरगुजा दिनांक 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बनिया टिकरा, संकुल मंगारी, विकासखंड बतौली, जिला सरगुजा में शाला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन रोचक, रंगारंग एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चंद्रभान सर, अविनाश सर एवं संजय सर के विशेष मार्गदर्शन तथा संकुल समन्वयक श्री लव कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में ग्राम मंगारी के सरपंच श्री पारस, एसएमसी सदस्यगण एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विज्ञान मेले में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर आधारित विभिन्न प्रायोगिक कार्यों एवं मॉडलों का आकर्षक प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा कुल 15 स्टॉल लगाए गए, जिनमें वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

प्रमुख प्रस्तुतियाँ इस प्रकार रहीं —

कक्षा छठवीं:

अंकिता केरकट्टा, आरती, करीना सिंह — चुंबक से मनोरंजन

जय कुमारी — मापन की अवधारणा

संदीप पैकरा (ओसाई), संध्या पैकरा (फटकना), अरुण कुजूर (वाष्पीकरण), अंकित सिंह (हस्त चयन), राकेश पैकरा (अवसादन एवं निस्तारण), आस्था पैकरा (निस्यंदन), अनुज — पृथक्करण की विभिन्न विधियाँ

कक्षा सातवीं:

अरुण दास — अम्ल-क्षार परीक्षण

लखनी सिंह एवं गौरी दास — विद्युत परिपथ

प्रदीप कुमार — जनित्र से विद्युत उत्पादन

नंदकुमार पैकरा — फूलों के विभिन्न भाग

कक्षा आठवीं:

माही दास एवं करिश्मा पैकरा — प्रकाश एवं प्रतिबिंब

स्टॉल क्रमांक 6 — ‘अंधविश्वास की पड़ताल’ सबसे अधिक आकर्षण एवं जिज्ञासा का केंद्र रहा। इस प्रस्तुति को देखकर सरपंच श्री पारस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी वैज्ञानिक सोच के माध्यम से समाज से अंधविश्वास एवं रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त कर वैज्ञानिक तथ्यों को स्थापित करेगी।

इस अवसर पर समस्त शाला परिवार का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम की सफलता में प्रधान पाठक श्रीमती देवमती पैकरा, विज्ञान शिक्षिका लिली मॉरिस केरकट्टा, शिक्षक श्री विनोद दास, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्री गंगेश्वर राम पैकरा, श्रीमती चिंतामणि मिंज सहित सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें