लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग फोरलेन चौड़ीकरण हेतु 69.09 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति — क्षेत्रवासियों में हर्ष
अंबिकापुर / क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि लरंग साय चौक से रामानुजगंज मार्ग (6.38 किमी) के फोरलेन चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु ₹69.0962 करोड़ की लागत की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति माननीय श्री राजेश अग्रवाल, केबिनेट मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अथक प्रयासों से प्राप्त हुई है।
इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर माननीय श्री विष्णु देव साय जी, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री अरूण साव जी, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन तथा माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी, वित्त मंत्री (प्रभारी मंत्री – सरगुजा) के प्रति अम्बिकापुर क्षेत्र की जनता की ओर से केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी द्वारा हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर माननीय केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुलभ होगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होने से समग्र क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। संबंधित विभाग को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
यह परियोजना सरगुजा अंचल के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








