बतौली ब्रेकिंग 12 वीं का परीक्षा लिखने जा रहे बाईक सवार छात्र अनियंत्रित होकर गिरे एक की मौत दूसरा जिला अस्पताल रिफर
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा) बतौली में शुक्रवार सवेरे बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया जहां 12 वीं बोर्ड परीक्षा लिखने जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो छात्र अनियंत्रित होकर ग्राम कुनकुरी में सड़क किनारे रखे गिट्टी से उछलते हुए गिर गए जिससे मौके पर ही एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र को प्राथमिक उपचार करा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।
आपको बता दें बतौली बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा सेंटर में 12 वीं फिजिक्स का पहला पेपर लिखने आ रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम के दो छात्र अनिकेश तिवारी पिता कुलदीप तिवारी निवासी झेराडीह ,मिशाक एक्का पिता चंदेश्वर एक्का निवासी वेलकोटा बिना नबर के केटीएम बाईक में तेज रफ्तार से आ रहे थे जो ग्राम कुनकुरी राष्टीय राजमार्ग 43 पहुंचे ही थे कि उनका बाईक अनियंत्रित होकर मकान निर्माण हेतु रखे गये गिट्टी से उछलते हुए 20 मीटर दूर यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गए जहां वेलकोटा निवासी छात्र मिशाक एक्का की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र अनिकेश को 112 की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।
छात्र का मौत से स्कूल सहित परिजनों में पसरा मातम
आपको बता दे कि परीक्षा सेंटर में समय से पहुंचने बाईक को तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था जहां छात्र बाईक को नियंत्रित नहीं कर पाए जो सड़क से सटे गिट्टी से उछलते हुए प्रतीक्षालय से टकरा गए आज 12 वीं बोर्ड फिजिक्स का पहला पेपर था जो 9 बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित था दोनों छात्र परीक्षा सेंटर पहुंचने के जल्दबाजी में दुर्घटना का शिकार हो गए इस दुखद घटना से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है साथ ही स्कूल परिसर में भी शोक का माहौल है ।
निर्माण सामग्री भी दे रही दुर्घटना को निमंत्रण
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे निर्माण सामग्री रखा गया है जहां आएदिन दुर्घटना घटित होते रहते है इन सब के बावजूद ग्रामीण जनों द्वारा सावधानी नहीं बरती जा रही है और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








