भाजपा छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा का जनसंवाद एवं प्रेस वार्ता कार्यक्रम संपन्न
सीतापुर / भाजपा छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 में किसानों के हित में किए गए प्रावधानों को लेकर जनसंवाद एवं प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी 2026 को सांस्कृतिक भवन, सीतापुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला ने उपस्थित अतिथियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वयं को अध्यक्ष मानकर किसानों से सीधे जुड़ते हुए संगठन को सशक्त बनाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अनिल अग्रवाल ने किसान मोर्चा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान मोर्चा में जाति, वर्ग अथवा आर्थिक भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। यहां सभी किसान समान रूप से सम्मानित हैं और किसानों का हित सर्वोपरि है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रोशन गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026–27 को किसानों के सम्मान, सुरक्षा एवं समृद्धि का रोडमैप बताते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013–14 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का बजट ₹27,662 करोड़ था, जो वर्ष 2026–27 में बढ़कर ₹1,40,529 करोड़ हो गया है, जो पाँच गुना से अधिक वृद्धि को दर्शाता है।
उन्होंने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन बजट में वृद्धि, पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, मत्स्य मूल्य श्रृंखला का सुदृढ़ीकरण, उच्च मूल्य फसलों को प्रोत्साहन, गेहूं के एमएसपी में वृद्धि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कृषि प्रणाली (BHARAT–VISTAAR), सहकारिता को कर में राहत, पीएम-किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना तथा पीएम धान–धान्य कृषि योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट संदेश देता है कि किसान देश की शक्ति हैं और सरकार बीज से बाजार तक किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री जितेश्वर पाठक ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री नीरू मिस्त्री, किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैकरा, अजीत सिंह, सुनील तिवारी, भगत सिंह पैंकरा, रंजित गुप्ता, रुपेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विक्की सोनी, मनोज यादव, रामदयाल चौहान, प्रदीप मिश्रा, आशीष गुप्ता, पुरुषोत्तम पुरोहित, प्रदुमन पैंकरा, नेमलाल गुप्ता, अनेश्वर गुप्ता, नंद कुमार मोदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जगेश्वर अगरिया, बाली यादव, अरविंद गुप्ता, कैलाश सिंह, संजय यादव, इलू गुप्ता, रामसुंदर प्रजापति, मोहन सिंह, ललिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








