Search
Close this search box.

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान का शुभारंभ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान का शुभारंभ

बतौली / गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में गौ माता की रक्षा, उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने एवं गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से व्यापक संपर्क एवं जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान के तहत गौ माता के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु गांव-गांव जाकर लोगों को गौ माता की महत्ता, उपयोगिता, राष्ट्र रक्षा में योगदान तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। अभियान के अंतर्गत गोवंश एवं गोधन की महिमा का बखान करते हुए सभी गोभक्तों द्वारा शपथ ग्रहण भी किया गया।

अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा, जो गांव स्तर से प्रारंभ होकर तहसील, जिला, राज्य एवं केंद्र स्तर तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनसमर्थन जुटाकर गौ रक्षा एवं संवर्धन के लिए ठोस पहल करना है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गोभक्तों ने अभियान को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज त्रिपाठी, मोना महाराज, आयुष अग्रवाल, मोनू तिवारी, सुमित उपाध्याय, राजेश प्रधान, ओमप्रकाश सोनवानी एवं विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें