Search
Close this search box.

बतौली मंडल से ओमप्रकाश सोनवानी बने अजा मोर्चा अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा की जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा

बतौली मंडल से ओमप्रकाश सोनवानी बने अजा मोर्चा अध्यक्ष

बतौली / सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि द्वारा अजा मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई। इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

इसी क्रम में मंडल बतौली से ओमप्रकाश सोनवानी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए ओमप्रकाश सोनवानी ने जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि एवं मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पार्टी की विचारधाराओं को आमजन तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए सतत प्रयास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें