Search
Close this search box.

मसीहा क्लब जरहाडीह (JYC) सीजन–3 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मसीहा क्लब जरहाडीह (JYC) सीजन–3 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

सरगुजा/बतौली। मसीहा क्लब जरहाडीह (JYC) के तत्वावधान में आयोजित सीजन–3 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दिनांक 27 दिसंबर 2025 को हुआ था, जिसका भव्य समापन 18 जनवरी 2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरी गुप्ता (जिला महामंत्री, ओबीसी मोर्चा, सरगुजा), श्री सत्यनारायण गुप्ता (महामंत्री, ओबीसी मोर्चा, मंडल बतौली), बीडीसी बोदा श्री भूटकूराम, बीडीसी तारागी, श्री छवि पैकरा (पूर्व बीडीसी), श्री सुंदर मिंज, सरपंच तारागी श्री लक्ष्मण राम, उपसरपंच श्री आशीष कुजूर, सचिव श्री महेश्वर भगत सहित मसीहा क्लब की पूरी टीम एवं ग्राम पंचायत के पंच, युवा खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार ₹30,000 एवं ट्रॉफी ग्राम सारगांवा की टीम ने अपने नाम की। वहीं द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 एवं ट्रॉफी ग्राम पंचायत जामडीह की टीम ने प्राप्त की।

इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार ₹2,100 एवं ट्रॉफी ग्राम पोकसरी एवं मोहरा की टीमों को प्रदान की गई।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में

मैन ऑफ द मैच – अरविंद (सारगांवा)

बेस्ट बॉलर – अजीत (सारगांवा)

मैन ऑफ द सीरीज – पौलुस (जामडीह)

बेस्ट बैट्समैन – मिलेश (सारगांवा)

को सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का विकास होता है। मसीहा क्लब के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें