Search
Close this search box.

बतौली: गौ तस्करों से 13 मवेशियों को बचाया, एमवीयू टीम ने किया तत्काल उपचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली: गौ तस्करों से 13 मवेशियों को बचाया, एमवीयू टीम ने किया तत्काल उपचार

बतौली, 17 जनवरी 2026। पशुधन विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17/01/2026 को जिला सरगुजा के विकासखंड बतौली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदा के पशुपालक श्री कलिंदर राम एवं ग्रामवासियों द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना दी गई कि ग्राम पंचायत बोदा क्षेत्र में गौ तस्करों द्वारा 13 मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था, जिनमें से कुछ मवेशी घायल अवस्था में हैं।सूचना प्राप्त होते ही एमवीयू बतौली की पूरी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में पशु चिकित्सक डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सहायक पशु चिकित्सक श्री विकास कुमार गुप्ता तथा ड्राइवर सह अटेंडेंट श्री देवेंद्र कश्यप शामिल थे। मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा सभी घायल मवेशियों का समुचित पशु चिकित्सीय उपचार किया गया, आवश्यकतानुसार बॉटल चढ़ाई गई, तथा सभी मवेशियों का विवरण संकलित कर इयर टैगिंग की गई।उपचार उपरांत सभी मवेशियों को ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं एवं ठंड से बचाव, उचित देखभाल और रख-रखाव के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए।पशुधन विकास विभाग द्वारा तत्परता से की गई इस कार्रवाई से मवेशियों की जान बचाई जा सकी तथा क्षेत्र में पशु कल्याण के प्रति विभाग की सक्रिय भूमिका स्पष्ट हुई है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें