Search
Close this search box.

विधानसभा अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में देवीगंज रोड पर प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर सड़कों के विरोध में युवा कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम

विधानसभा अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में देवीगंज रोड पर प्रदर्शन

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर शहर के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के नवीनीकरण एवं रिपेयरिंग की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद शुभम जायसवाल के नेतृत्व में देवीगंज रोड स्थित चित्रमंदिर के सामने सांकेतिक चक्काजाम किया गया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अम्बिकापुर शहर से होकर गुजरने वाली मनेन्द्रगढ़ रोड, देवीगंज रोड, सदर रोड, रामानुजगंज रोड, स्कूल रोड एवं खरसिया रोड राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अंतर्गत आती हैं, जिनका रखरखाव केंद्र सरकार के अधीन, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के विभाग द्वारा किया जाना है। आरोप लगाया गया कि पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद इन सड़कों का न तो समुचित नवीनीकरण हुआ और न ही स्थायी मरम्मत।

हाल ही में कराए गए रिपेयरिंग कार्य को गुणवत्ताहीन बताते हुए युवा कांग्रेस ने कहा कि वह कार्य मात्र झाड़ू लगाने से ही उखड़ गया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पूर्व में जब नगर निगम में कांग्रेस की सरकार थी, तब निगम अपने संसाधनों से सड़कों को इस स्थिति में रखती थी कि आम जनता को अत्यधिक परेशानी न हो। लेकिन तथाकथित “ट्रिपल इंजन सरकार” बनने के बाद सड़कों के गड्ढों में मलबा तक नहीं डाला गया।

बरसात के मौसम में पानी से भरे गड्ढों ने नागरिकों को भारी परेशानी में डाला और अब धूल-धूसरित सड़कों से आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस एवं उसके अनुषांगिक संगठनों द्वारा बरसात के प्रारंभ से अब तक छह बार चक्काजाम एवं अन्य आंदोलन किए जा चुके हैं, बावजूद इसके भाजपा सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाया हुआ है।

चक्काजाम आंदोलन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सड़कों का निर्माण करने के बजाय केवल “तारीख पर तारीख” दे रही है। उन्होंने बताया कि सांसद, विधायक एवं महापौर द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 15 अक्टूबर से सड़कों का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और दीपावली के बाद शहर की सड़कें चकाचक होंगी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ।

युवा कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 10 दिनों के भीतर शहर की सड़कों का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस चक्काजाम में प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश सिंह, निकी खान, अमित सिन्हा, अमित सिंह सहित युवा कांग्रेस के राहुल सोनी, अनिकेत गुप्ता, शिफतैन, रोहन, अतुल, मनीष, रवि समीर, साहिल, अनुग्रह, आदित्य, मुकेश गुप्ता, राहुल होलू, पवन, सालिक, हर्षवर्धन, सद्दाम, अक्षत, आशुतोष, अनमोल, सक्षम, ओम, राज बंगाल, भोलू, प्रिंस, सुमित रावत, मन्नू, अभिलाष, रेहान, आकाश सिंह, प्रियांशु, रवि मिश्रा, शशि सोनी, सुमित सोनी, जैकी, अभय, लकी, वली, आर्यमान, अंकुश, समीर बेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें