बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत पोपरंगा में गौ तस्करी रोकने हेतु पशुधन विकास विभाग की त्वरित कार्रवाई, 9 मवेशियों को बचाया
बतौली / जिला सरगुजा के विकासखंड बतौली अंतर्गत ग्राम पंचायत पोपरंगा में गौ तस्करी की एक गंभीर घटना नाकाम कर दी गई। स्थानीय पशुपालक श्री बालगोविंद यादव एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना प्राप्त हुई कि गौ तस्करों द्वारा 9 मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मवेशियों से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 मवेशी मौके पर मृत्यु को प्राप्त हो गए, जबकि शेष 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) बतौली की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम में डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अनिल चौहान, पैरावेट विकास कुमार गुप्ता, राजेश सिंह एवं ड्राइवर-कम-अटेंडेंट देवेंद्र कश्यप शामिल थे। टीम ने कीचड़ से भरे खेत में फंसे घायल मवेशियों को सुरक्षित निकाला तथा मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया। बॉटल चढ़ाकर आवश्यक दवाइयां दी गईं, जिसके फलस्वरूप सभी 5 मवेशी पूर्णतः स्वस्थ हो गए।उपचार के पश्चात् स्वस्थ मवेशियों को गौशाला भेजने एवं शीतलहर से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। पशुधन विकास विभाग द्वारा की गई इस त्वरित एवं समर्पित कार्रवाई से विभाग की पशु सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर सिद्ध हुई है। नागरिकों से अपील है कि गौ तस्करी या पशु क्रूरता की किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 1962 पर अविलंब दें।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








