Search
Close this search box.

महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने विधायक रामकुमार टोप्पो ने की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने विधायक रामकुमार टोप्पो ने की बैठक

सीतापुर / सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने आज विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र की महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न महिला समूहों द्वारा किए जा रहे आय अर्जन कार्यों की जानकारी ली और उनके कार्यों, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक श्री टोप्पो ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता, मात्रा एवं मार्केटिंग को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि महिला समूहों के उत्पादों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है, तो ब्रांडिंग और बेहतर मार्केटिंग अत्यंत आवश्यक है, जिससे उत्पादों की खपत बढ़ेगी और महिला समूहों की आय में भी वृद्धि होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि

“हम अपने क्षेत्र की माता-बहनों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार करना जरूरी है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इसके लिए हम ठोस योजना तैयार कर रहे हैं।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला स्व सहायता समूहों को प्रशिक्षण, संसाधन और विपणन से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें और क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

बैठक में महिला समूहों की सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए और अपनी समस्याओं व सुझावों से विधायक को अवगत कराया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें