Search
Close this search box.

सरगुजा जिला संयोजक बने सीतापुर के अनिल अग्रवाल, बतौली के हरी गुप्ता को सहसंयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा जिला संयोजक बने सीतापुर के अनिल अग्रवाल, बतौली के हरी गुप्ता को सहसंयोजक की बड़ी जिम्मेदारी

सरगुजा।

केंद्र सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला कानून सिद्ध होगा। यह बात मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर स्थित संकल्प भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम मनरेगा की तुलना में अधिक पारदर्शी, प्रभावी और रोजगारपरक है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। जहां मनरेगा के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध था, वहीं नए अधिनियम में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण मजदूरों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी। साथ ही खेती-किसानी को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा में फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और भ्रष्टाचार जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन्हें यह नया अधिनियम समाप्त करेगा। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और वास्तविक हितग्राहियों को सीधे लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय में VB-G Ram G जन जागरण अभियान को लेकर भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह अभियान भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। सरगुजा जिले में अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है।

भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि सीतापुर के श्री अनिल अग्रवाल को VB-G Ram G जागरण अभियान का जिला संयोजक तथा बतौली के हरी गुप्ता, श्री सतीश जायसवाल, श्री अनिल सिंह एवं श्री कामेश्वर राजवाड़े को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गठित टोली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जन जागरण अभियान न केवल जनता को योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष, श्रीमती अरुणा सिंह, श्री रुपेश सोनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकार साथियों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सहयोग की अपील की गई।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरगुजा जिले में भाजपा का जन जागरण अभियान अब मिशन मोड में संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास और बदलाव की आवाज गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। यह अभियान सरगुजा में नई राजनीतिक ऊर्जा और जनविश्वास का संचार करेगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें