सड़क सुरक्षा माह : युवाओं को जागरूक करने एवं ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा हेतु NSUI ने सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर | सरगुजा | जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने आज सरगुजा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
NSUI जिलाध्यक्ष श्री आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल से भेंट कर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं कॉलेज परिसरों में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाने की मांग रखी।
इस अवसर पर NSUI जिलाध्यक्ष श्री आशीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं दुपहिया वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े शारीरिक एवं आर्थिक जोखिमों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए यदि महाविद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएं, तो छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसी उद्देश्य से NSUI द्वारा यह पहल की गई है।
NSUI की इस पहल का पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान NSUI प्रतिनिधिमंडल में आकाश यादव, अभिषेक सोनी, दीपेश धर, अंकित एक्का, अनमोल गोस्वामी, अंकित जायसवाल, संजर नवाज, प्रियांशु जायसवाल, अनमोल बारी, आकाश, प्रिंस, दीपंकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








