Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल 9 अधिकारी–कर्मचारियों का तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल 9 अधिकारी–कर्मचारियों का तबादला

अंबिकापुर | दिनांक : प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ 9 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर, अग्रिम आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार—

निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को थाना प्रभारी गांधीनगर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी लुण्ड्रा बनाया गया है।

निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी गांधीनगर पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षक संपत पोटाई को थाना अंबिकापुर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी लखनपुर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में—

उप निरीक्षक रामनारायण पटेल को थाना प्रभारी लुण्ड्रा से चौकी प्रभारी रघुनाथपुर पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षक दिलीप दूबे को चौकी प्रभारी रघुनाथपुर से थाना गांधीनगर भेजा गया है।

उप निरीक्षक नवल किशोर दूबे को थाना गांधीनगर से रक्षित केन्द्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों के तबादले इस प्रकार हैं—

प्रधान आरक्षक 124 रामबचन को थाना कमलेश्वरपुर से थाना सीतापुर।

प्रधान आरक्षक 136 रामजीत लकड़ा को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से थाना कमलेश्वरपुर।

आरक्षक 617 संजीत मिरें को रक्षित केन्द्र अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें