Search
Close this search box.

बजरंग कप डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, निशांत सीतापुर–प्रीतम पैकरा की जोड़ी रही विजेता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बजरंग कप डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, निशांत सीतापुर–प्रीतम पैकरा की जोड़ी रही विजेता

बतौली। बजरंग कप डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन बरपारा, बतौली में 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओपी श्री राजेंद्र मंडावी द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को खेले गए फास्ट सेमीफाइनल मुकाबले में प्रीतम पैकरा एवं सिद्धार्थ कुमार की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैच में 3–2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में निशांत सीतापुर एवं प्रशांत (शांतिपारा) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निशांत सीतापुर की टीम विजयी रही।

फाइनल मुकाबला निशांत सीतापुर एवं प्रीतम पैकरा के बीच खेला गया, जो अत्यंत रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद निशांत सीतापुर की जोड़ी ने जीत हासिल कर बजरंग कप अपने नाम किया।

फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ श्री शरद मेषपाल, विष्णु गुप्ता, सरपंच श्रीमती जगरमति पैंकरा, भूतपूर्व सरपंच श्री हिंदलाल पैकरा, एजाज फिरदौसी तथा बीएमओ डॉ. संतोष सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत शिक्षक श्री अजीत गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बजरंग समिति के सदस्य धीरेंद्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता (बबलू), अन्नू गुप्ता, भूपेंद्र कुमार गुप्ता, विवेक नामदेव, बद्री विशाल गुप्ता, सक्षम गुप्ता, रवि नामदेव, सत्यनारायण गुप्ता, संदीप गुप्ता, अंजलूस लकड़ा सहित ग्राम के अनेक सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी एजाज फिरदौसी की ओर से तथा उपविजेता टीम की ट्रॉफी भूपेंद्र कंप्यूटर्स, बतौली की ओर से प्रदान की गई। प्रथम पुरस्कार की राशि बीएमओ डॉ. संतोष सिंह द्वारा दी गई, वहीं बीईओ श्री शरद मेषपाल द्वारा दोनों टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

मुख्य अतिथियों ने बजरंग कप सीजन–2 के सफल आयोजन पर बजरंग समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें