Search
Close this search box.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष द्वारा शाखा लटोरी का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों को शीघ्र भुगतान के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष द्वारा शाखा लटोरी का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों को शीघ्र भुगतान के निर्देश

अम्बिकापुर (सरगुजा), 22 दिसंबर 2025: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, देवीगंज रोड, अम्बिकापुर के अध्यक्ष माननीय श्री रामकिशुन सिंह ने आज बैंक की शाखा लटोरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को धान विक्रय की राशि मांग के अनुरूप शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश शाखा प्रबंधन को दिए। �इसके बाद अध्यक्ष महोदय ने शाखा लटोरी अंतर्गत समिति लटोरी, समिति कल्याणपुर एवं शाखा अम्बिकापुर अंतर्गत समिति नमनाकला में संचालित धान उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। यहां ऑन-लाइन टोकन व्यवस्था, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्धता, तौल-माप की समुचित व्यवस्था, हमालों को समय पर भुगतान तथा धान परिवहन की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। ��अध्यक्ष महोदय ने सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा शाखा लटोरी में प्रत्येक किसान को 50,000 रुपये तक की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैंक प्रबंधन किसानों की सुविधा एवं पारदर्शी धान उपार्जन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें