Search
Close this search box.

सीतापुर विधानसभा के पहुंचविहीन क्षेत्र बकरलोटा–नवानगर में विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया बोरिंग खनन कार्य का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधानसभा के पहुंचविहीन क्षेत्र बकरलोटा–नवानगर में विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया बोरिंग खनन कार्य का शुभारंभ

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंचविहीन ग्राम बकरलोटा–नवानगर में आज विधायक श्री रामकुमार टोप्पो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु बोरिंग वाहन के साथ बोरिंग खनन कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व विधायक श्री टोप्पो ने इस क्षेत्र का दौरा किया था, जहां ग्रामीणों ने उन्हें पीने के पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया था। मौके पर ही विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था। उसी आश्वासन के अनुरूप आज बकरलोटा–नवानगर में बोरिंग खनन कार्य प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। यहां पक्की सड़क, बिजली, पानी, स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में स्कूल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा पेयजल समस्या के समाधान हेतु लगभग सात स्थानों पर बोरिंग खनन कराया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें