Search
Close this search box.

शासकीय हाई स्कूल करदना में बोर्ड परीक्षा को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय हाई स्कूल करदना में बोर्ड परीक्षा को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

करदना। शासकीय हाई स्कूल करदना में बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉक्टर अमित उपाध्याय ने विद्यार्थियों को परीक्षा अवधि के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संतुलित खानपान, नियमित दैनिक दिनचर्या, उचित समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद एवं नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा का समय मानसिक दबाव का होता है, ऐसे में स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का भय स्वतः समाप्त हो जाता है। यदि विद्यार्थी विषयवस्तु को नियमित रूप से पढ़कर समझते हैं तो परीक्षा के समय वे तनावमुक्त रहते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा तथा विद्यार्थियों ने बताए गए सुझावों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता श्री सुखनाथ राम, श्रीमती सुषमा गुप्ता एवं श्रीमती कविता प्रधान का सराहनीय सहयोग रहा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें