Search
Close this search box.

मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने पुलिस विभाग द्वारा कला केंद्र में आयोजित नई कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने पुलिस विभाग द्वारा कला केंद्र में आयोजित नई कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

  • अंबिकापुर / दिनांक 05 दिसंबर 2025 को जिला सरगुजा के पुलिस विभाग द्वारा कला केंद्र मैदान में लगाई गई नई कानूनों की प्रदर्शनी का माननीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने सराहा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम जनता में नए कानूनों के प्रति जागरूकता लाना और भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराधों एवं उनके संबंधित प्रावधानों की जानकारी देना था।पुलिस विभाग की ओर से रक्षित निरीक्षक, पू्र्व निरीक्षक अंबिकापुर श्रीमती तृप्ती सिंह, थाना प्रभारी अंबिकापुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह तथा सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने भारतीय न्याय संहिता की प्रमुख धाराओं और उनसे जुड़ी कानूनी कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जनता को कानून की समझ बढ़ेगी जिससे अपराध कम होंगे और समाज में शांति कायम होगी। उन्होंने सरगुजा पुलिस की इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।इस प्रदर्शनी में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जानकारियों को संवर्धित किया।इस प्रयास से न केवल कानून के प्रति चेतना बढ़ेगी, बल्कि न्याय व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें