Search
Close this search box.

सीतापुर में 12 नवम्बर को विशाल आमसभा, धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर में 12 नवम्बर को विशाल आमसभा, धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम

 

सीतापुर, सरगुजा | 06 नवम्बर 2025 किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 12 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को सीतापुर थाना परिसर के सामने प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल आमसभा, धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम का आयोजन किया जाएगा।

यह आंदोलन पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अमरजीत भगत जी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में सीतापुर, बतौली एवं मैनपाट क्षेत्र के किसानों, आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस आंदोलन का उद्देश्य राज्य एवं केंद्र सरकार की किसान-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष लाना है

मुख्य मांगें: 1. खरीफ फसल हेतु समय पर बीज-खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए एवं कालाबाजारी पर रोक लगे।

2. धान खरीदी में देरी की जवाबदेही तय की जाए तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3200 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाए।

3. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की “बिजली बिल हॉफ योजना” को तत्काल पुनः लागू किया जाए एवं बढ़े हुए बिजली बिल निरस्त किए जाएं।

4. सोनतराई से सूर मार्ग (4 किमी) की जर्जर सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए।

5. थाना परिसर सीतापुर में अतिक्रमण के बाद शेष मकानों पर विधिसम्मत कार्यवाही कर भूमि खाली कराई जाए।

6. शहरी क्षेत्रों में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के छोटे व्यापारियों पर की जा रही बुलडोज़र कार्रवाई तुरंत रोकी जाए।

7. चक्रवात मोथा से प्रभावित मैनपाट क्षेत्र के किसानों को फसल क्षति का मुआवजा एवं कृषि ऋण माफी दी जाए।

8. मानव-हाथी द्वंद में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर ₹25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

9. हाथी से क्षतिग्रस्त मकानों को दो कमरे, रसोई एवं शौचालय सहित पुनर्निर्मित कराया जाए।

10. फसल क्षति पर दोगुना मूल्य 7 दिन के भीतर अदा किया जाए।

11. वन्य प्राणियों से फसल बचाव हेतु ठोस एवं स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

12. मैनपाट पठार के निरस्त पट्टों की जांच कर पुनः बहाली की जाए।

13. रोपाखार क्षेत्र में मकान तोड़ने के नोटिस निरस्त किए जाएं।

14. ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सुधार कर रिचार्ज दरों में राहत दी जाए।

15. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत सड़क योजनाओं (भंवराडांड़-मंगरेलगढ़, परसा-ढेकीडोली, सयकेस-बगबुड़ा, बैगहवा-रंगुआपारा, मछली नदी-परपटिया, सिकरिया-समनिया) को पुनः बजट में शामिल कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

 

इस अवसर पर पूर्व खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत जी ने क्षेत्र के किसानों, व्यापारी वर्ग, मजदूरों एवं आम नागरिकों से व्यक्तिगत भेंट-मुलाकात कर 12 नवम्बर को होने वाले शांतिपूर्ण जनआंदोलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें