ग्राम रतनपुर (बतौली) में आयोजित चंगाई सभा पर विवाद, प्रशासन ने तत्काल रोका आयोजन
अंबिकापुर, सरगुजा, 05 नवम्बर 2025
बतौली जनपद के ग्राम पंचायत बालमपुर अंतर्गत ग्राम रतनपुर में ईसाई समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चंगाई सभा शनिवार को विवादों में घिर गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्रामीणों एवं हिंदू संगठनों ने सभा का तीखा विरोध करते हुए इसे धर्मांतरण की साजिश बताया। विरोध बढ़ते ही गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की सभाओं के माध्यम से गांव में धार्मिक मतभेद फैलाने एवं धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि “धर्म परिवर्तन जैसे कृत्य गांव की शांति और एकता के लिए खतरा हैं, प्रशासन को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।”
हिंदू संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा आवेदन विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार बतौली को लिखित आवेदन सौंपकर चंगाई सभा को तत्काल रोकने की मांग की।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सूचना प्राप्त होते ही तहसीलदार बतौली प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सीतापुर SDOP एवं थाना प्रभारी सीतापुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर माहौल को नियंत्रित किया और सभा को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही आयोजन समिति ने मंच समेटते हुए कार्यक्रम को समाप्त कर दिया।
ग्रामीणों ने जताया संतोष, गूंजे जयघोषसभा समाप्त होते ही गांव में “जय श्रीराम”, “धर्म की रक्षा करो” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि “भविष्य में यदि ऐसे आयोजन बिना अनुमति किए गए, तो पूरा गांव सड़कों पर उतर आएगा।”
मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति :मनोज लकड़ा, राजेश्वर मिंज, संदीप लकड़ा, राजाराम, उमेश्वर, जयप्रकाश, रामकुमार, सुखलाल, प्रदीप, सर्वेश्वर, घाशीराम, धनेश्वर, रामचमर साय, अनिल एक्का, देवशंकर, सुशील, चंदर मिंज, नरेंद्र पैकरा, अवधेश लकड़ा, मनेल, दिलीप लकड़ा, रुदेंद्र कुजुर, सूर्यकांत सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रशासन सतर्क – निगरानी बढ़ाई गईघटना के बाद बतौली क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों एवं सामुदायिक कार्यक्रमों पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन नहीं किया जा सकेगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








