मण्डल संयोजक के पदमुक्त अधिकारी द्वारा आदेश पालन न करने पर कार्यवाही की मांग
सरगुजा। कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय अंबिकापुर, जिला सरगुजा द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश क्रमांक 3877 के तहत विकासखण्ड सीतापुर में पदस्थ प्रभारी मण्डल संयोजक श्री सत्यप्रकाश चौधरी को उक्त दायित्व से मुक्त करते हुए उनके मूल पद प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला नदीपारा, विकासखण्ड बतौली में कार्यमुक्त किया गया था।
संबंधित आदेश के पालन हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बतौली द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को पत्र क्रमांक 1947/स्था./2025 जारी करते हुए श्री चौधरी को तत्काल अपने मूल पदस्थ संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद जानकारी के अनुसार श्री सत्यप्रकाश चौधरी ने आज तक प्राथमिक शाला नदीपारा में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, जो प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना (willful disobedience) की श्रेणी में आता है।
इस स्थिति को देखते हुए शिक्षकीय और पालक वर्ग में नाराज़गी है तथा संबंधित अधिकारी से विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग उठाई जा रही है, ताकि शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो सके और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों में अनुशासन की भावना बनी रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








