Search
Close this search box.

विकासखंड स्तरीय जनजाति महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकासखंड स्तरीय जनजाति महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

अम्बिकापुर/बतौली, — विकासखंड स्तर पर आयोजित जनजाति महोत्सव का आयोजन शांति पारा हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य एवं लोकगीत की समृद्ध परंपरा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस अवसर पर क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत शिलमा की करमा नृत्य दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्राम पंचायत नकना की नृत्य दल को द्वितीय स्थान मिला। चयनित दल आगामी जिला स्तरीय लोकनृत्य कार्यक्रम में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। प्रमुख अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य नागमणि पैंकरा, भाजपा जिला मंत्री राजूराम, जनपद उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता, जितेश्वर पाठक, हरी गुप्ता, राजेंद्र पैकरा, विश्वनाथ यादव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मी नारायण सिदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरदचंद मेशपाल, उमेश गुप्ता, सुदन मरावी, संजय सिंह सहित क्षेत्र के कई सरपंच, सचिव, नृत्य दल सदस्य एवं आम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान जनजातीय परंपराओं, लोक संस्कृति एवं सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्सवमय माहौल में सामूहिक नृत्य और गीतों के साथ किया गया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें