बतौली क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात – ₹24 करोड़ 05 लाख से चार महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण स्वीकृत
सरगुजा, दिनांक 29 अक्टूबर 2025। बतौली क्षेत्र के विकास के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है। क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए चार महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल क्षेत्रीय यातायात को सुगमता मिलेगी, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
स्वीकृत चार पुलों का विवरण इस प्रकार है –
1️⃣ टिरंग–इमलीटिकरा सेतु निर्माण – ₹604.36 लाख
2️⃣ टिरंग–बड़खाझरिया सेतु निर्माण – ₹981.23 लाख
3️⃣ घोघरा–घाघी नदी पर सेतु निर्माण – ₹466.47 लाख
4️⃣ घोघरा–परसाढाब–बैगाझरिया नाला पर सेतु निर्माण – ₹354.21 लाख
कुल स्वीकृत राशि – ₹2405.25 लाख (₹24 करोड़ 05 लाख 25 हज़ार)
इन चारों सेतु निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति से बतौली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। यह निर्णय बतौली सहित संपूर्ण सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई राहें खोलने वाला साबित होगा।
जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनता की भावनाओं का सम्मान है। वर्षों से जिन मार्गों पर आवागमन में कठिनाइयाँ थीं, अब वे सुगम हो सकेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियाँ गति पकड़ेंगी।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
बतौली क्षेत्र के लिए यह सौगात विकास के उस नए अध्याय की शुरुआत है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








