बतौली मंडल में सम्पन्न हुआ “विधानसभा सम्मेलन एवं आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी”
मुख्य अतिथि रहे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष माननीय अनुराग सिंह देव जी
बतौली / सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के बतौली मंडल में आज “विधानसभा सम्मेलन एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प संगोष्ठी” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष माननीय अनुराग सिंह देव जी ने की।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडे, भाजपा प्रवक्ता संतोष दास, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह, तजिंदर सिंह बग्गा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बतौली रज्जू राम, विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सीतापुर सरवन कुमार दास, सीतापुर जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवानगर बाल नाथ यादव, मंडल अध्यक्ष सीतापुर त्रिलोचन सदावर्ती, बतौली मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, मैनपाट मंडल अध्यक्ष श्रीराम यादव, जिला मंत्री भाजपा सरगुजा रजनीश पांडे, मैनपाट जनपद उपाध्यक्ष अनिल सिंह, हरी गुप्ता, अशोक गुप्ता तथा जितेस्वर पाठक नवीन गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के दौरान भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित और देश के विकास के लिए चलाए जा रहे योजनाओं एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में “लोकल फॉर वोकल” के तहत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को आगंतुकों को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय अनुराग सिंह देव जी एवं विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने इस अवसर पर कहा कि—
“मोदी सरकार एवं विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य और देश का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत बनाना है। लोकल उत्पादों को बढ़ावा देकर हम रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विधायक महोदय द्वारा सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं स्व-सहायता समूहों का सम्मान किया गया।

Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ