बतौली क्षेत्र के युवा खिलाड़ी आर्यन गुप्ता का अंडर-17 छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
बतौली, सरगुजा। बतौली क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी बजरंग गुप्ता के सुपुत्र आर्यन गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-17 छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के रूप में स्थान प्राप्त किया है। आर्यन के इस चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आर्यन गुप्ता वर्तमान में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, शांति पारा बतौली में अध्ययनरत हैं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने उनके इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
आर्यन की इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे बतौली क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना दिया है। क्षेत्रवासी उनके उज्जवल भविष्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना कर रहे हैं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








