Search
Close this search box.

व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर बताया गया पोषण का महत्वग्राम रजपुरी में “पोषण माह” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर बताया गया पोषण का महत्वग्राम रजपुरी में “पोषण माह” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंबिकापुर, 26 सितंबर भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो अंबिकापुर द्वारा ग्राम रजपुरी, ब्लॉक लखनपुर, जिला सरगुजा में “पोषण माह” अंतर्गत एक दिवसीय विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ब्यूरो प्रभारी श्री हिमांशु सोनी ने उपस्थित ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए हीमोग्लोबिन का स्तर सही होना आवश्यक है। पुरुषों के लिए 14-18 मिलीग्राम तथा महिलाओं के लिए 12-16 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन का स्तर जरूरी है। उन्होंने बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, सांस फूलना जैसे लक्षण दिखते हैं जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन-बी की सही मात्रा आहार में शामिल करके इन समस्याओं से बचाव संभव है।महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीणा गोड़ ने कहा कि कुपोषण समाज के लिए कलंक के समान है। इसे मिटाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से निरंतर “सुपोषण अभियान” चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का खानपान जन्म से ढाई वर्ष तक विशेष सावधानी के साथ होना चाहिए। साफ-सफाई और हाथों की स्वच्छता पर भी उन्होंने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा “रेडी टू ईट” व्यंजनों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए, जिससे लोगों को पोषण संबंधी जागरूकता प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त महिलाओं के मध्य “पोषण” विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।विशेष आयोजन के रूप में स्थानीय महिला काजल सिंह की गोद भराई की रस्म भी संपन्न की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।यह कार्यक्रम ग्रामीणों के बीच संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सफल रहा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें