Search
Close this search box.

ईएमआरएस मैनपाट में आयोजित वैज्ञानिक कार्यक्रम छात्रों के लिए बना प्रेरणास्रोत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईएमआरएस मैनपाट में आयोजित वैज्ञानिक कार्यक्रम छात्रों के लिए बना प्रेरणास्रोत

 

मैनपाट/सरगुजा, 15 सितम्बर 2025। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), मैनपाट, जिला सरगुजा में आयोजित वैज्ञानिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम ने छात्रों को आधुनिक वैज्ञानिक विचारों और प्रयोगात्मक शिक्षण से जोड़ते हुए उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया, जो सामान्यतः ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में सुलभ नहीं हो पाता।

सीएसआईआर, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से पधारे वैज्ञानिकों एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। जीवंत प्रयोगों और प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने practically समझा कि वैज्ञानिक अवधारणाएँ किस प्रकार दैनिक जीवन में उपयोगी होती हैं। वैज्ञानिकों के साथ संवाद ने बच्चों में आत्मविश्वास जगाया और उन्हें उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अजीत पाल सिंह एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्राचार्य ने इसे छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आदिवासी छात्रों और मुख्यधारा की शैक्षिक संसाधनों के बीच की खाई को पाटने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक तर्कशक्ति, समस्या-समाधान की क्षमता तथा संचार कौशल को विकसित किया। सबसे अहम बात यह रही कि इस पहल ने बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें बड़े सपने देखने और समाज में ज्ञान व नवाचार के माध्यम से योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें