Search
Close this search box.

कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली,सरगुजा में जिज्ञासा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, बतौली,सरगुजा में जिज्ञासा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली (सरगुजा) में जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत CSIR द्वारा वैज्ञानिक प्रयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मान सिंह आजाद के द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं प्रयोग प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करना था। इस दौरान एसआईओ साइंसआईओ के वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़ी वैज्ञानिक अवधारणाओं को रोचक तरीके से समझाया।

जिज्ञासा कार्यक्रम के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मान सिंह आजाद ने कहा कि बच्चों में विज्ञान की जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। वैज्ञानिकों ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर प्रयोग करके दिखाए तथा उन्हें समझाया कि वैज्ञानिक सोच कैसे काम करती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने भी बच्चों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और हमें इसका अधिकतम उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में दीक्षा मैंम , सुनील सर , अनुज सर , आशांशु सर,अब्दुल बाकी सर ,शोभा मैम हर्ष सर , आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में सभी उपस्थित वैज्ञानिकों, शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य श्री अरविंद अशोक तिग्गा सर जी के द्वारा किया गया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें