Search
Close this search box.

सेना जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेना जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

 

बतौली / सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय सेना जागरूकता अभियान में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

 

इस अभियान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बतौली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पी.एम. श्री सेजेस बतौली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शरद चंद मेशपाल, प्राचार्या श्रीमती प्रसन्ना केरकेट्टा (बालक बतौली एवं पी.एम. श्री सेजेस बतौली), तथा रायपुर से पधारे सेना दल के मेजर रूबेश कुमार उपस्थित रहे। साथ ही श्री के.सी. श्रीवास्तव (ए.पी.सी.), श्री नवनीत त्रिपाठी (एन.सी.सी. अधिकारी), श्री स्वर्ण सिंह, श्री सुजीत जायसवाल, श्री सुरेश कुमार जायसवाल, श्री दलवीर एक्का एवं श्री अजय लकड़ा भी मंचासीन रहे।

 

इस अवसर पर कुल 310 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने धैर्यपूर्वक पूरे कार्यक्रम को सुना और सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस अभियान ने युवाओं में देशसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें