बतौली, 17 अगस्त 2025 / विधायक रामकुमार टोप्पो ने आज बतौली के शांतिपारा स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल एवं तहसील परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बाउंड्री वॉल बनने से अस्पताल और तहसील परिसर सुरक्षित होंगे, जिससे मरीजों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, भाजपा नेता अशोक गुप्ता, अमित गुप्ता, हरि गुप्ता, विशाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, अनिमेष अग्रवाल, सिद्धांत गुप्ता, नवीन गुप्ता, संतोष गुप्ता, थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी, रूपेश गुप्ता सीतापुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








