Search
Close this search box.

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

◊आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

बतौली, बिलासपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, बतौली में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात् उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए केवल उत्सव नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित किया। देवनाथ सिंह ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और किसानों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, संतोष आनंद गुप्ता, कलमू लकड़ा, प्रबंधक पुरुषोत्तम गुप्ता, उपार्जन केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित क्षेत्र के किसान और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें