Search
Close this search box.

बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा प्रशासनिक बदला

बतौली, सरगुजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में बीते दिनों चल रहे विवादों और सुर्खियों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। पूर्व में पदस्थ बीएमओ डॉ. संतोष सिंह को उनके मूल पद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटईकेला में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उनके स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं जनअपेक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से पूर्व में बतौली बीएमओ का कार्य सफलतापूर्वक संभाल चुके डॉ. अखिलेश भारत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली का नया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) नियुक्त किया गया है।

स्थानीय नागरिकों की प्रमुख चिंताओं में शामिल है—

एक्स-रे मशीन का सुचारू संचालन,

विटामिन B12 जैसे आवश्यक रक्त परीक्षण की सुविधा,

सोनोग्राफी मशीन की अनुपलब्धता,

इन मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल एवं विस्तार करने की जिम्मेदारी अब डॉ. अखिलेश भारत के कंधों पर है। स्वास्थ्य विभाग को आशा है कि उनके नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

सूत्रों के अनुसार, हालिया विवादों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं बतौली का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मंडल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। विभाग ने यह बदलाव जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए किया है।

आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि डॉ. अखिलेश भारत इन चुनौतियों का किस तरह समाधान करते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें