अखिलेश सोनी बने भाजपा प्रदेश महामंत्री, सरगुजा बीजेपी कार्यकर्ताओं में हर्ष
अंबिकापुर/ छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा जारी प्रदेश कार्यकारिणी में सरगुजा भाजपा नेता अखिलेश सोनी प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश संगठन द्वारा श्री अखिलेश सोनी को प्रदेश महामंत्री बनाने की खबर मिलते ही सरगुजा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि अखिलेश सोनी सरगुजा अंचल में भाजपा के लोकप्रिय नेता रहे हैं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले श्री अखिलेश सोनी भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा तथा मजदूर मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








