Search
Close this search box.

तिरंगा यात्रा रैली के साथ स्वतंत्रता पर्व की तैयारियों में उमड़ा देशभक्ति का जोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

तिरंगा यात्रा रैली के साथ स्वतंत्रता पर्व की तैयारियों में उमड़ा देशभक्ति का जोश

 

बतौली / पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली एवं बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली द्वारा संयुक्त रूप से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ-साथ एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नानमणि पैकरा, नवीन गुप्ता एवं सुमन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। रैली का शुभारंभ शांतिपारा बस स्टैंड से हुआ, जो सिल्मा रोड से होते हुए स्टेडियम मार्ग से गुजरते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने बैंड टीम एवं स्काउट-गाइड दल के साथ गाजे-बाजे की धुन पर देशभक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राएं तिरंगे के रंग में सराबोर होकर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिए। इस अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” का संदेश देते हुए आमजन से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता के गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें