Search
Close this search box.

एग्री स्टैक पंजीयन को लेकर एसडीएम श्री नीरज कौशिक ने ली समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

एग्री स्टैक पंजीयन को लेकर एसडीएम श्री नीरज कौशिक ने ली समीक्षा बैठक

 

बतौली / आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नीरज कौशिक द्वारा बतौली विकासखंड के जनपद सभाकक्ष में एग्री स्टैक पोर्टल के अंतर्गत किसानों के पंजीयन कार्य की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में राजस्व, कृषि, सहकारिता विभाग तथा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। एसडीएम श्री कौशिक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीफ मौसम में किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। अतः आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर पंजीयन कार्य पूर्ण किया जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्रामों में पंजीयन शेष है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए ताकि कोई भी कृषक पंजीयन से वंचित न रहे। साथ ही सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारी को गांवों में शिविरों के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रविश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक श्री शिवपूजन तिवारी, श्री नरेश मौर्य, सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सहकारी समिति प्रबंधक एवं कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें