Search
Close this search box.

झमाझम बारिश के बीच कांवड़ महायात्रा 360 के साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

स्थान: बतौली, जिला सरगुजा /झमाझम बारिश के बीच कांवड़ महायात्रा 360 के साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को कांवड़ महायात्रा 360 के दसवें दिन सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पैदल यात्रा करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में भक्ति भाव के साथ प्रवेश किया। सुबह अंबिकापुर से यात्रा प्रारंभ होते ही तेज बारिश शुरू हो गई, किंतु वर्षा की परवाह किए बिना कांवड़ियों का उत्साह बना रहा। विधायक श्री टोप्पो सहित समस्त कांवड़ दल भीगते हुए रघुनाथपुर पहुंचे, जहां अल्प विश्राम व भोजन उपरांत यात्रा को पुनः आरंभ किया गया।

 

इस दौरान कांवड़ियों ने लगभग 380 किलोमीटर की दूरी तय की है। प्रतिदिन औसतन 35 से 45 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए यह दल रात्रि में विश्राम करता रहा है। आज की रात्रि विश्राम हेतु कांवड़ दल सीतापुर विधानसभा के बतौली विकासखंड में ठहरेगा, जहां से कल प्रातः सीतापुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

 

कांवड़ महायात्रा का अंतिम विश्राम स्थल ग्राम खड़गांव निर्धारित है, जहां 3 अगस्त की रात विश्राम उपरांत, 4 अगस्त को पवित्र चुरकी पानी शिव मंदिर में जलाभिषेक कर इस भव्य आध्यात्मिक यात्रा का समापन किया जाएगा।

 

बतौली ब्लॉक में जैसे ही कांवड़ यात्रा प्रवेश की, विधायक श्री रामकुमार टोप्पो का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

यह कांवड़ महायात्रा क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रही है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत सराहनीय रही है।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें